तुलसीपुर: चैत्रनवरात्रि मेले की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने देवीपाटन मंदिर में दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा 29मार्च शाम 6बजे देवी पाटन मंदिर तुलसीपुर में चैत्र नवरात्रि मेला में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मचारीगण के साथ बैठक कर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने हेतु आदेशित दिया गया।