बेगूसराय: बेगूसराय SP के निर्देश पर विभिन्न थाना की पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, दिए कई निर्देश
बेगूसराय SP के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण को प्रभावशाली बनाने के लिए विभिन्न चौक चौराहे, बाजार में गहन वाहन जांच अभियान चलाया.