भरनो: भरनो में अक्षय नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने की आँवला पेड़ की पूजा
Bharno, Gumla | Nov 10, 2024 भरनो में अक्षय नवमी के अवसर पर रविवार को भरनो मुख्यालय में अलग अलग पांच स्थानों पर आँवला पूजा श्रद्धा भक्ति के साथ धूम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर आचार्य सुदर्शन मिश्रा और गौतम मिश्रा के द्वारा विधिवत आँवला वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना करवायी गयी,जहां दर्जनों महिलाएं व पुरुष सुबह से उपवास रख कर कुष्मांड दान कर यमराज का द्वार न जा कर स्वर्ग प्राप्ति की कामना की।