थावे: थावे जंक्शन पर रेल पुलिस ने नशा खुरानी गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया, 50 नशीली गोलियां, मोबाइल और अन्य सामान बरामद
अंतरराज्यीय नशा खुरानी गिरोह के दो गुर्गों को थावे रेल थाना के तरफ से कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों के पास से नशा की गोली, मोबाइल व अन्य सामान को भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद दोनों गुर्गे को जीआरपी ने शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।