भीलवाड़ा। महात्मा गांधी के आदर्श जीवन, सत्य, अहिंसा और सकारात्मक चिंतन को प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में आत्मसात करे, तभी एक सशक्त, संवेदनशील और समरस समाज का निर्माण संभव है। यह विचार भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने टाउन हॉल में रसधारा संस्थान द्वारा आयोजित संगीतमय प्रार्थना सभा में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।