गुना नगर: भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक मंत्रियों को बताया नकारा, कहा- ऊर्जा मंत्री ज्ञानी तो प्रभारी मंत्री महाराजा से भी बड़े
गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने बिजली संकट को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर खुलकर हमला बोला। विधायक ने दोनों मंत्रियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों को बिजली व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया।