झाझा: झाझा थाना में श्री कृष्ण गोशाला की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस-प्रबंधन की बैठक, गश्त बढ़ाने की मांग
Jhajha, Jamui | Jul 27, 2026 श्री कृष्ण गोशाला की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर सोमवार को दोपहर 1 बजे प्रबंधन समिति ने थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह से मुलाकात की। बैठक में गोशाला में संरक्षित 180 से अधिक गोवंश, निर्माणाधीन भवन और निर्माण सामग्री की सुरक्षा पर चर्चा हुई। समिति ने दानपेटी चोरी की पुरानी घटना का जिक्र करते हुए स्थायी चौकीदार व नियमित पुलिस गश्त की मांग की। थानाध्यक्ष