जयपुर: राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, 52 निरीक्षकों को बनाया गया DSP
Jaipur, Jaipur | Apr 29, 2026 जयपुर | राजस्थान पुलिस में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 52 पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया। पदोन्नत अधिकारियों को एसीबी, एसओजी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सीआईडी सहित विभिन्न इकाइयों में तैनाती दी गई। नरपत सिंह चारण को एसीबी जयपुर, महावीर सिंह यादव को एसओजी जयपुर मे लगाया है।