सहावर: गैर इरादतन नवजात शिशु की हत्या के मामले में शामिल दो लोगों को सहावर पुलिस ने चार घंटे में किया गिरफ्तार
जनपद कासगंज की थाना सहावर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नवजात शिशु की गैर इरादतन हत्या के मामले में मोहल्ला गंजरोड हँसनगर के रहने वाले दो लोगों को चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया है वहीं पुलिस अब आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है,पुलिस ने यह जानकारी आज शनिवार को आठ बजे प्रेस नोट जारी कर मीडिया को दी है ।