शुक्रवार 2:00 बजे करनपठार पुलिस ने अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिग अपहृता को दस्तयाब कर लिया है। मामले में थाना करनपठार में धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निवासी नाबालिक किशोरी 26 मई को घर से लापता हो गई थी जिसे पुलिस में ढूंढते हुए परिजनों के सुपुर्द किया।