कोतमा: सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी आग
Kotma, Anuppur | May 20, 2026 बुधवार दोपहर 3:00 बजे कोतमा नगर के कोतमा बिजुरी मार्ग पर खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई जिसके बाद ट्रक में कार्यरत कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद और पानी की सहायता से आग को बुझाया। गनीमत रही की आग ज्यादा नहीं फैलने पाई यदि ऐसा होता तो समीप ही बाजार क्षेत्र था इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।