औरैया: ई-रिक्शा में भरकर ले गए डेढ़ लाख के वाद्य यंत्र, बैंड संचालक ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
शहर के दिबियापुर रोड स्थित एक बैंड की दुकान में गुरुवार रात चोरों ने सेंध लगाकर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के वाद्य यंत्र और अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चोरी का सामान ई-रिक्शा में लादकर मौके से फरार हो गए। शुक्रवार सुबह दुकान संचालक शकील रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे और सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।