बदायूं: कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों ने मेधावियों को सम्मानित किया
Budaun, Budaun | Jun 1, 2026 बदायूं में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक, बिल्सी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2026 के 10वीं व 12वीं के 10-10 मेधावियों को 21-21 हजार रुपए के प्रतीकात्मक चेक, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी ने देखा।