कैलारस: विधायक पंकज उपाध्याय ने भगवान परशुराम जयंती पर विप्र बंधुओं संग की पूजा
जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने आज दोपहर 3 बजे ब्राह्मण धर्मशाला, कैलारस में भगवान परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक पंकज उपाध्याय ने भगवान परशुराम जी के चरणों में नमन करते हुए