सिरसागंज: आस्था की राह पर युवा: लखनऊ से पैदल खाटू श्याम धाम के लिए निकले श्रद्धालुओं का सिरसागंज नगर में भव्य स्वागत
लखनऊ से बाबा खाटू श्याम के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले तीन युवाओं का बुधवार प्रातः सिरसागंज पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। निमिष गुप्ता और उनकी टीम ने पदयात्रियों का स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया। यात्रा में शामिल आनंद, सुहास और उनके साथियों ने बताया कि यह उनकी चौथी पदयात्रा है, जिसकी शुरुआत 16 मार्च को हुई थी।