पनिहारी तिराहे से 10 किलोमीटर लंबे जाम में फंसे वाहन चालकों को शनिवार की देर शाम को राहत मिली है। बालराई में चल रहे आरक्षण को लेकर आंदोलन एवं महापढ़ाव के बीच आंदोलनकारी नेता एवं प्रशासन के बीच हुई वार्ता के बाद पड़ाव को 26 नवंबर तक स्थगित किया गया है । आंदोलन समाप्त होने के बाद देर शाम को 24 घंटे से बंद पड़े यातायात को शुरू करवाया गया है जिससे राहत मिली हे।