मुरैना नगर: मुरैना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज बना रनिंग ट्रैक, युवाओं की दौड़-कसरत पर आरपीएफ की चुप्पी से उठे सवाल,वीडियो वायरल।
मुरैना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का रनिंग ट्रैक बन गया है।हर रोज सुबह 50-60 युवा यहां दौड़ और कसरत करते हैं। प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ थाना होने के बावजूद रोकटोक नहीं हो रही।वीडियो शोसल मिडिया पर वायरल है,महिला यात्रियों को भी परेशानी बताई जा रही है। रेलवे पीआरओ ने कहा कि ऐसी अनुमति नहीं है, मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।