रॉबर्ट्सगंज: जंगल से भटक कर आया हिरण नहर में गिरा, चूर्क में कुत्तों ने नोच कर किया घायल, वन विभाग के कब्जे में हुई मौत
सोनभद्र जिले के चूर्क क्षेत्र में जंगल से भटक कर पानी की तलाश में आया हिरण नहर में गिर गया स्थानीय लोगों ने हिरण को नहर से बाहर किया तो उसे कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया सोमवार सुबह 11 बजे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल हिरण को अपने साथ ले वन विभाग के कार्यालय ले गई जहां इलाज के दौरान हिरण की मौत हो गई ।