उदवंत नगर: उदवंतनगर मुसहर टोली के समीप बाइक से गिरकर महिला जख्मी
इलाज को आरा जा रही गर्भवती महिला बाइक से गिरकर जख्मी हो गई। आनन फानन में इलाज को उदवंतनगर सीएचसी लाया गया। जहाँ पर ऑन ड्यूटी डॉक्टरों ने जख्मी महिला का इलाज किया। घटनास्थल पर लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जख्मी महिला गड़हनी के तरफ से अपने परिजनों संग बाइक पर बैठ इलाज को आरा जा रही थी। तभी चक्कर खाकर अचानक उदवंतनगर सड़क पर गिर गई।