गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया RPF टीम ने ऑपरेशन नारकोश में ₹2.55 लाख के पोपी हस्क पाउडर के साथ 1 को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन नारकोश के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 17 किलोग्राम पोपी हस्क पाउडर के साथ गिरफ्तार किया। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने शनिवार की शाम 7 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्लेटफार्म संख्या 6-7 के पास संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए आरोपी अमित कुमार के बैग से 17 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ।