गढ़वा: समाहरणालय में शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक
Garhwa, Garhwa | Apr 16, 2026 उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार में शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया, जिसमें उक्त परियोजना से संबंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थें। गत बैठक में दिए निर्देशों के अनुपालन संबंधी प्रतिवेदन से अवगत होकर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही