शुजालपुर: नगरीय निकायों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए अधिकारियों की नियुक्ति
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। आयोग के निर्देशानुसार यह कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा तथा 1 जनवरी 2026 की स्थिति में मतदाता सूची तैयार की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने म.प्र. नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 के