कुलपहाड़: संदिग्ध परिस्थितियों में लमौरा के खेत में मिला लापता युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
कुलपहाड़ थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला है। मृतक की पहचान धीरज (23) पुत्र राजू सोनी निवासी बजरिया जैतपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धीरज दो दिन पहले रहस्यमय ढंग से घर से गायब हो गया था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे थे और पुलिस को भी तहरीर दी गई थी।