🚨 कोटा में चुनावी प्रचार के दौरान बवाल, युवक से मारपीट
कोटा। नगर निगम चुनाव के बीच कंसुआ वार्ड 62 में चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। घटना में घायल राकेश कुमार खटीक को गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका आईसीयू वार्ड में उपचार चल रहा है।
घायल राकेश ने मंगलवार को बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान विवाद हुआ और इसी दौरान 10 से 15 लोगों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे एमबीएस अस्पताल लाया गया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मारपीट के कारणों और इसमें शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है।
रिपोर्ट: पत्रकार मंगल सिंह हाड़ा
Ladpura, Kota | Sep 9, 2026