कोरबा: करंट की चपेट में आने से बंदर की मौत, कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति हुई बाधित, गौ सेवकों ने किया अंतिम संस्कार
Korba, Korba | May 1, 2026 कोरबा शहर के कोसाबाड़ी क्षेत्र में एक बंदर की 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना प्रभात डेरी के पास हुई, जिसके बाद इलाके में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदर पिछले कई दिनों से शहरी क्षेत्र में घूम रहा था और स्थानीय लोग उसे खाने-पीने की चीजें देते थे।