अम्बाला: शंभू बॉर्डर पर किसानों का ऐलान–31 मार्च को अंबाला मोहड़ा मंडी में शहीदी समारोह आयोजित होगा,गांव गांव कलश यात्रा निकलेगी
Ambala, Ambala | Mar 13, 2024 शंभू बॉर्डर पर आज किसान नेताओं द्वारा प्रेस वार्ता कर कई ऐलान किए गए है।किसानों ने बताया कि पंजाब प्रदेश स्तरीय कलश यात्रा 15 मार्च को शहीद शुभकरण सिंह के पैतृक गांव बल्लो बठिंडा से शुरू होगी।16 मार्च से हरियाणा के गांव-गांव में कलश यात्रा निकाली जाएगी। 22 मार्च को हिसार और 31 मार्च को मोहड़ा मंडी अंबाला में विशाल शहीदी समारोह आयोजित किया जाएगा।