अम्बाला: शंभू बॉर्डर से किसानों ने किया एलान 15 मार्च को लाया जाएगा शहीद शुभकरण का अस्थि कलश 31 मार्च को मोहड़ा में करेंगे रेली
Ambala, Ambala | Mar 13, 2024 शंभू बॉर्डर से भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एलान किया है कि 15 मार्च को किसान संगठन भटिंडा जाएंगे। वहां से शहीद शुभकरण का अस्थि कलश लाया जाएगा और हरियाणा के जिलों में अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी। 3 दिन की यह अस्थि कलश यात्रा अंबाला के गांव में भी निकालेगी और 31 मार्च को मोहड़ा में किसानों की रैली का आयोजन किया जाएगा।