शाहबाद: डाक्टर किरणेश सिंह इंटर कॉलेज ककरघटा के छात्र नवील ने हाई स्कूल में तहसील टॉप किया
ब्लॉक के ग्राम ककरघटा के डाक्टर किरणेश सिंह इंटर कालेज के हाई स्कूल के छात्र ने बोर्ड परीक्षा में 565 अंक पाकर जनपद में छठा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। डॉ किरणेश सिंह इंटर कॉलेज के संस्थापक रंजीत सिंह ने बताया छात्र नवील को हाईस्कूल परीक्षा 565 अंक प्राप्त हुए हैं।