बहेरी: एयरटेल कर्मी को गोली मारने के विरोध में सड़क जाम, रोशनी, CCTV और पुलिस गश्ती की मांग
बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक पर एयरटेल कर्मी संजीव कुमार सिंह को गोली मारने की घटना के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने निमैठी चौक के पास बहेड़ी-दरभंगा मुख्य सड़क को करीब एक घंटे तक जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे लगाने और नियमित