गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम इलाके में नेशनल हाईवे 24 पर चलती कार में लगी आग, कार छोड़कर भागे कार सवार
गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम इलाके में नेशनल हाईवे 24 पर कार में चलते समय आग लग गई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। कार में कौन-कौन सवार था यह भी जानकारी नहीं मिल पाई है क्योंकि कार सवार कार छोड़ कर चले गए थे। फायर स्टेशन वैशाली को सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाया।