गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम पुलिस ने मुठभेड़ में एक अभियुक्त को कनावनी से किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती
बीते 24 मार्च को इंदिरापुरम के ज्ञान खंड में एक महिला रील बना रही थी तभी एक लुटेरे ने तमंचे के बल पर उसका मंगल सूत्र छीनकर भाग निकला था, जिसका थाना इंदिरापुरम पर मुकदमा दर्ज हुआ। इंदिरापुरम पुलिस ने एक अभियुक्त विवेक उर्फ राजू को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया और उसके पैर में गोली लगी, जिससे लूट का मंगल सूत्र, नकद रुपए और तमंचा बरामद किया गया है।