लोहरदगा: लोहरदगा में पहली बारिश से सड़कों की हालत खराब, राहगीरों की परेशानी बढ़ी
लोहरदगा शहरी क्षेत्र में पहली ही बारिश ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। मिशन चौक से लेकर राणा चौक तक, जामा मस्जिद के समीप कई स्थानों पर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर सड़क और तालाब में फर्क क