कानपुर: किदवई नगर थाने में CPR कार्यशाला का किया गया आयोजन, हार्टअटैक आने पर जान बचाने का दिया गया प्रशिक्षण
कानपुर पुलिस कमिश्ननर के निर्देश पर किदवई नगर थाने में सीपीआर कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ सुनीत गुप्ता ने किदवई थाने में तैनात पुलिस कर्मियों को सीपीआर देने का सही तरीका बताया। जिसका उद्देश्य किसी घटना में घायल या फिर अचानक दुर्घटना जैसे हार्टअटैक से पीड़ित किसी व्यक्ति को कैसे कृतिम सांस देकर, उसकी जान बचाई जा सकती है।