कोईलवर: कुलहड़िया टोल प्लाजा टोल टैक्स से बचने हेतु ग्रामीण सड़कों से ट्रैकों का रात्रि मे अंधाधुन परिचालन का वीडियो वायरल।
कुलहड़िया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स से बचने हेतु रात्रि के अंधेरे में बालू लदे ट्रैकों का ग्रामीण सड़कों से अंधाधुंध परिचालन करने का वीडियो। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सकड्डी जमालपुर रोड ग्रामीण सड़क का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कुछ लोग सड़क किनारे खड़े हैं और अंधाधुन गाड़ियां जा रही है।