करौं: पाथरोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर जब्त
Karon, Deoghar | May 3, 2026 पाथरोल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार दोपहर 12 बजे थाना क्षेत्र के बड़ा संघरा के समीप छापेमारी कर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। मौके से चालक व खलासी फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आई है।