कैराना: मेरठ की महिला ने प्लॉट विक्रेता पर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप, कैराना कोतवाली में दी तहरीर
रविवार को मेरठ निवासी महिला ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी कि वह कैराना नगर के एक मोहल्ले में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। उसे एक प्लॉट की जरूरत थी। वह प्लॉट खरीदने के लिए पानीपत रोड स्थित एक ऑफिस में गई। जहां पर उसे एक युवक मिला, जिसने उसे प्लॉट दिखाते हुए मोबाइल नंबर ले लिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।