चम्पावत: 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी अजय गणपति के नेतृत्व में चंपावत नगर में निकाली गई रैली
इस दौरान नए कानून के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया साथ ही पोस्टर और पंपलेट भी बांटे गए। तिरंगा रैली खटकाना पुल से लेकर मुख्य बाजार होते हुए जीआईसी तिराहे तक निकाली गई। 1 जुलाई से लागू हुए तीन नए भारतीय कानून के विषय में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान विभिन्न थाना कोतवाली के प्रभारी पुलिस कर्मी यातायात प्रभारी कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहे।