चम्पावत: सड़क हादसे में घायल कमांडो नवीन सिंह के निधन के बाद अमोडी बाजार में शोक सभा का हुआ आयोजन
सड़क हादसे में घायल कमांडो नवीन सिंह बिष्ट के निधन के बाद अमोडी क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दौरान गुरुवार को अमोडी बाजार क्षेत्र में व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद करते हुए कमांडो नवीन सिंह बिष्ट के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर 2 मिनट का मौन धारण किया। कमांडो नवीन सिंह बिष्ट वह उनकी पत्नी 30 जुलाई को बस की टक्कर से बनबसा में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।