सिरोही: जनगणना 2027: कलेक्ट्रेट में स्वगणना की शुरुआत, अधिकारियों ने वेब पोर्टल पर जानकारी भरी
Sirohi, Sirohi | May 1, 2026 भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के तहत स्वगणना प्रक्रिया की शुरुआत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित आत्मा सभागार में की गई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाशचंद अग्रवाल सहित कलेक्ट्रेट व विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी-अपनी जानकारी दर्ज की