गोरखपुर: गोरखपुर में 11 करोड़ का सोना खरीद ठगी की रकम ठिकाने लगाने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच दबिश दे रही
गोरखपुर में साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।जिसमें मुंबई के एक गिरोह ने जालसाजी के रुपयों को ठिकाने लगाने के लिए शहर के अलग- अलग ज्वेलरी शो रूम से 11 करोड़ के गहने खरीदें।पहले एडवांस ऑनलाइन पेमेंट करते थे। फिर अपने लोगों को भेज कर गहने मंगवा लेते थे।बैंक खातों में समय पर पैसे आ जाने की वजह से दुकानदारों को भी कोई शक नहीं हुआ।