पालोजोरी: प्रशासन सोता रहा, ग्रामीणों ने चंदे से बनाई 'उम्मीद की सड़क', खुद लिखी विकास की इबारत
पालोजोरी के महुआडाबर पंचायत में सरकारी तंत्र की विफलता और ग्रामीणों के दृढ़ संकल्प की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। सालों तक दफ्तरों के चक्कर काटने से थक चुके शिखरनवाडीह गांव के लोगों ने अब सरकार का इंतज़ार करना छोड़ दिया है।