घोसी: लोक अदालत से पहले सुलहनीय मामलों की पहचान तेज़, ज़िले के लोगों से अपील
जहानाबाद में 9 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। अधिकारियों को अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों की पहचान कर प्री-सिटिंग के जरिए निपटाने का निर्देश दिया गया। पारा विधिक स्वयंसेवकों को घर-घर नोटिस पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।