फरसगांव: फरसगांव में पीपीएल-4 में रोमांच चरम पर, सेमीफाइनल आज रात को, 6 मई को होगा फाइनल मुकाबला
फरसगांव YSC यूथ स्पोर्ट क्लब के तत्वावधान में आयोजित पीपीएल-4 क्रिकेट प्रतियोगिता अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरनार टाइगर, फरसगांव फाइटर, फरसगांव इंडियन और बिरसा मुंडा की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।सोमवार की रात इन चारों टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगा।