विदिशा नगर: सिविललाइन थाना क्षेत्र में सागरपुलिया के पास अज्ञात युवक का शव मिला, मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार रात 8 बजे सागर पुलिया बंटी नगर में पटरी के पास एक युवक का मृत शरीर मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर मेडिकल कॉलेज में मर्चुरी रूम में रखवाया है, पुलिस में बताया कि मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतक किसी चलती ट्रेन से गिरा हो।