गोरखपुर: गोलघर की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर के सबसे व्यस्त बाजार गोलघर में अब व्यापारियों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है।नगर निगम की लगातार कार्रवाई और ट्रैफिक व्यवस्थाओं में बदलाव से परेशान व्यापारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का संकेत दे दिया है।समस्त व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है, वरना दुकानों को बंद करने की चेतावनी दी है।