कासगंज: कासगंज जिले में अलग-अलग स्थानों पर 5 लोगों को सांप ने काटा, सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
कासगंज में सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। मोहनी गांव के 22 वर्षीय भूप सिंह की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। चिकित्सकों ने बरसात के मौसम में खेतों में सावधानी बरतने और सर्पदंश होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की।