जांजगीर: इंस्टाग्राम पर युवती को ब्लैकमेल करने वाला मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार, ₹70 हजार की मांग कर रहा था
जांजगीर-चांपा पुलिस ने इंस्टाग्राम पर युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर 70 हजार रुपये की मांग करने वाले मुख्य आरोपी अकबर खान को बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को ब्लैकमेल किया था। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता लगाया।