धनघटा थाना क्षेत्र के पारा चौराहे पर रविवार सुबह मजदूरी करने पहुंचे पवन सैनी निवासी निहैला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें मलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया।