गिरिडीह: डीसी रामनिवास यादव ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में बुधवार को 12 बजे डीसी ऑफिस सभागार में कार्यकारी एजेंसी के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु तकनीकी पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।