कौंच: कोंच नगर में नाला निर्माण में निकली सरकारी ईंटों पर विवाद, पालिका ने कब्जे से मुक्त कराकर शुरू कराई जांच
Konch, Jalaun | Jun 29, 2026 कोंच नगर में रविवार देर रात 10 बजे नाला निर्माण के दौरान निकली पुरानी ईंटों को लेकर देर रात विवाद हो गया। स्थानीय निवासी महेंद्र झा उर्फ पप्पू ने ईंटों पर दावा जताकर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। सूचना पर अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव पुलिस और पालिका टीम के साथ मौके पर पहुंचीं तथा सरकारी ईंटों को कब्जे से मुक्त कराकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है।